लखनऊ, मई 10 -- स्मार्ट मीटरों की अंतरिम रिपोर्ट में उनकी सटीकता सही पाने का दावा आने के बाद राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। उपभोक्ता परिषद ने स्मार्ट मीटरों की जांच बेंगलुरु स्थित केंद्रीय विद्युत अनुसंधान संस्थान (सीपीआरआई) से करवाने की मांग की है।उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में 84 लाख से ज्यादा स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर लगाए जा चुके हैं। इनमें से ज्यादातर उपभोक्ता रीडिंग में असामान्य इजाफे की शिकायत कर रहे हैं, जिसकी वजह से उनका बिजली बिल बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पावर कॉरपोरेशन की जांच इकाई की रिपोर्ट का कोई मतलब नहीं है क्योंकि उनकी टेस्टिंग सामान्य मीटर की तरह की जा रही है। इन्हें हमें स्मार्ट मीटर की तरह इस्तेमाल करना है, लिहाजा इनकी जांच पूरे सॉफ्टवेयर ...