बिजनौर, मई 3 -- नगीना। प्रीपेड स्मार्ट मीटरों की ओवरबिलिंग और बैलेंस माइनस होते ही बिजली सप्लाई काट देने से त्रस्त आजाद कॉलोनी की महिलाओं ने शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर गुहार लगाई। महिलाओं ने प्रीपेड स्मार्ट मीटरों को पोस्टपेड में बदलने की मांग की है। एसडीएम कंपाउंड स्थित सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आज़ाद कॉलोनी की महिलाओं ने पहुंचकर सीओ राजेश सिंह सोलंकी को बताया कि उन्होंने 30 अप्रैल को बिजली के दफ्तर जाकर एक्सईएन से भी अपनी समस्या बताकर प्रीपेड स्मार्ट मीटरों को बदल कर पोस्टपेड स्मार्ट मीटरों को लगाने की गुहार लगाई थी और एसडीएम को भी ज्ञापन दिया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। यह भी पढ़ें- खामियां मिलने पर तहसीलदार समेत चार बाबुओं का वेतन रोका सीओ राजेश सोलंकी तथा नायब तहसीलदार अजब सिंह ने विद्युत विभाग के ए...