मथुरा, मार्च 22 -- विद्युत बकाया होने पर सोमवार को करीब 20 हजार स्मार्ट मीटर धारकों की लाइट कटने की संभावना है। सप्लाई ऑन लाइन बंद की जाएगी। इस तरह की सूचना विभागीय ग्रुप पर भी चल रही है। विद्युत आपूर्ति कटने से उपभोक्ताओं की समस्या बढ़ सकती है। शहर एवं देहात में पुराने मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। एक लाख से अधिक स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। इन स्मार्ट मीटरों को प्रीपेड किया जा रहा है। इससे बिल बकाया हो रहा है। पिछले दिनों निगम द्वारा सैकड़ों कनेक्शन कटवाए गए। इसके बाद दो करोड़ से अधिक धनराशि उपभोक्ताओं ने जमा कराई। राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर इस पर ब्रेक लगवा दिया गया था। सोमवार को शहर एवं देहात क्षेत्रों में ऐसे करीब 20 हजार उपभोक्ताओं की लाइट मुख्यालय द्वारा काटी जाएगी। इनका विद्युत देय बकाया चल रहा है। विद्युत आपूर्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.