स्मार्ट मीटर, बिजली महंगी हुई तो सोलर की ओर बढ़ी रुचि
मैनपुरी, जून 5 -- भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती और केंद्र व राज्य सरकार से मिल रहे अनुदान के चलते पीएम सूर्यघर योजना ने रफ्तार पकड़ ली है। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जनपद में लक्ष्य के सापेक्ष लोग अधिक रुचि ले रहे हैं। अप्रैल और मई माह में सैकड़ों बिजली उपभोक्ताओं ने अपने आवासों पर रूफटॉप सोलर पावर प्लांट लगवाया है। अब उन्हें महंगी बिजली की चिंता नहीं है। बिजली की खपत करने के लिए सरकार ने पीएम सूर्य घर योजना चला रखी है लेकिन इस योजना में शुरुआती वर्षों में बिजली उपभोक्ता रुचि नहीं ले रहे थे। लेकिन इस वर्ष स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली से उपभोक्ताओं का रुझान इस योजना की ओर तेजी से बढ़ा है। वैसे तो प्रत्येक माह 202 घरों को पीएम सूर्य घर योजना से आच्छादित करना है मगर इस वित्तीय वर्ष के शुरुआती महीनों पर ये लक्ष्य पार हो गया है। अप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.