लखनऊ, अप्रैल 9 -- Lucknow News: यूपी में स्मार्ट बिजली मीटर को लेकर आ रही उपभोक्ताओं की शिकायतों पर सीएम योगी ने सख्त नजर आए। उपभोक्ताओं की शिकायतों को देखते हुए सीएम योगी ने जांच के निर्देश दिए हैं। ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक में गुरुवार को उन्होंने कहा कि आम उपभोक्ता स्वाभाविक रूप से ईमानदार होता है और यदि उसे समय पर सही बिल प्राप्त हो, तो वह भुगतान करने में कोई हिचक नहीं करता। मुख्यमंत्री ने ओवरबिलिंग की समस्या की वास्तविक स्थिति का पता लगाने के लिए विशेषज्ञों की एक समिति गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि उपभोक्ता की कोई गलती नहीं है, तो उसका बिजली कनेक्शन नहीं काटा जाना चाहिए। सीएम योगी ने कहा कि यूपी में निर्बाध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऊर्जा क्षेत्र में ...