बरेली, मई 2 -- बरेली। कर्मचारी कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा ने मांग की है कि जनहित में बिजली विभाग लोगों के घरों से स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर लगवाए ताकि जनता का रोष और परेशानी कम हो सके। बताया कि यह मीटर लगातार बिजली बिल पुराने मीटर से लगभग दोगुना बना रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं पर भार पड़ रहा है और लोग परेशान होकर बिजली विभाग शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं, लेकिन कोई सुन नहीं रहा है। ऑनलाइन नंबरों पर भी कोई रिस्पांस नहीं मिलता है। जनहित में इन्हें हटाने की मांग की गई है। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर को लेकर बढ़ा विवाद, सपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...