अलीगढ़, अप्रैल 15 -- (स्मार्ट मीटर का झटका) अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर एक नया पेंच सामने आया है। अब स्मार्ट मीटरों को पूरी तरह प्रीपेड सिस्टम पर लाने के लिए सिर्फ तकनीकी बदलाव ही नहीं, सॉफ्टवेयर और कंपनियों के करार में भी बड़े स्तर पर संशोधन की जरूरत पड़ रही है। विभागीय जानकारी के अनुसार, मौजूदा व्यवस्था में स्मार्ट मीटरों को सर्वर के जरिए प्रीपेड मोड में बदला जा रहा है, लेकिन यह स्थायी समाधान नहीं माना जा रहा। नई व्यवस्था में उपभोक्ताओं को पोस्टपेड व प्रीपेड का विकल्प देने की योजना है।दरअसल, केंद्र सरकार की आरडीएसएस योजना के तहत हर जिले में स्मार्ट मीटर लगाने के लिए भारी धनराशि आवंटित की गई है। इसके तहत मीटर लगाने वाली कंपनियों के साथ जो करार हुआ था, उसमें प्रीपेड सिस्टम लागू करने का प्रावधान तो है, लेकिन अब न...