सोनभद्र, अप्रैल 19 -- अनपरा,संवाददाता। प्रदेश में लगाये जा रहे स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था में खामियों की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने पावर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष को निर्देशित किया है कि प्रीपेड स्मार्ट मीटर का कार्य देख रही निजी कंपनियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि निजी कंपनियां उपभोक्ता को सही सेवा प्रदान करने के बजाय मुनाफा वसूली कर रही है। मीटरिंग व्यवस्था में व्याप्त अव्यवस्था के कारण उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली कट जाने के बाद कब आएगी और कब जाएगी, इसका कोई निश्चितता नहीं है, जिससे आम जनता में आक्रोश है। यह भी पढ़ें- यूपी में स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अब नहीं होगी ये...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.