स्मार्ट प्रीपेड मीटर पर जांच तक रोक, उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
सहारनपुर, अप्रैल 21 -- सहारनपुर, संवाददाता। जनपद में बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। स्मार्ट-प्रीपेड मीटर में आ रही तकनीकी खामियों की जांच के लिए विशेष तकनीकी समिति गठित की जाएगी। जांच पूरी होने तक पुराने मीटरों को स्मार्ट-प्रीपेड मीटर से बदलने की प्रक्रिया फिलहाल रोक दी गई है। हालांकि नए उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर ही लगाए जाएंगे। वहीं जिन उपभोक्ताओं के यहां पहले से प्रीपेड मीटर लगाए जा चुके हैं, उन्हें भी राहत देते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं।जनपद में करीब 6,44,795 बिजली उपभोक्ता हैं, जिनमें 1,65,610 स्मार्ट मीटर तथा 1,38,969 प्रीपेड मीटर लगाए जा चुके हैं। लखनऊ में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में विभागीय अधिकारियों के साथ स्मार्ट व प्रीपेड मीटर सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- रविवार को ऊर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.