लखनऊ, जुलाई 9 -- मुख्यमंत्री के आदेश पर स्मार्ट मीटर की गुणवत्ता की जांच के लिए आईआईटी के प्रोफेसर सहित विशेषज्ञों की कमेटी गठित कर जांच कराई गई थी, लेकिन जांच कमेटी की रिपोर्ट आज तक सार्वजनिक नहीं की गई है। पावर कॉरपोरेशन को तत्काल इस रिपोर्ट को सार्वजनिक करना चाहिए ताकि उपभोक्ताओं को यह जानकारी मिल सके कि जांच कमेटी ने स्मार्ट मीटर से जुड़े किन-किन बिंदुओं की जांच की और रिपोर्ट में क्या तथ्य सामने आए।

उपभोक्ता परिषद की मांग उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष एवं राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने गुरुवार को यह मांग उठाते हुए कहा कि वर्ष 2025-26 के दौरान जब प्रदेश में स्मार्ट मीटर प्रीपेड मोड में चल रहे थे, उस समय बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर के तेज चलने, मीटर जंप करने और गलत रीडिंग से संबंधित शिकायतें दर्ज कराई थीं।...