लखीमपुरखीरी, अप्रैल 1 -- गोला गोकर्णनाथ। विद्युत वितरण मंडल गोला के अधीक्षण अभियंता ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी जारी करते हुए उपभोक्ताओं से इसे अपनाने की अपील की है।मंगलवार को एक बैठक में अधीक्षण अभियंता मनीष कुमार झा ने बताया कि जो प्रीपेड मीटर धारक उपभोक्ता का रिचार्ज रविवार को समाप्त हो गया या शाम को समाप्त हुआ है तो उसकी बिजली नहीं कटेगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड उपभोक्ताओं को बेहतर, पारदर्शी और आधुनिक विद्युत सेवाएं देने के उद्देश्य से स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर के जरिए उपभोक्ता मोबाइल की तरह अपनी जरूरत के अनुसार बिजली का रिचार्ज कर सकते हैं और रियल-टाइम में खपत व बैलेंस की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इससे बिलिंग में पारदर्शिता और खर्च पर नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.