उरई, अप्रैल 20 -- उरई, संवाददाता। नगर पालिका परिषद उरई के वार्ड नंबर 16 की सभासद के नेतृत्व में क्षेत्र के लोगों ने स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटरों के विरोध में जिलाधिकारी जालौन को संबोधित सामूहिक ज्ञापन सौंपकर उनकी स्थापना पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि क्षेत्र में लगाए जा रहे इन मीटरों को लेकर आम जनता में भारी असंतोष और चिंता है, क्योंकि प्रीपेड सिस्टम के कारण गरीब और मध्यम वर्ग के उपभोक्ताओं को अग्रिम भुगतान करने में कठिनाई हो रही है, जिससे उनका दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।पीड़ित महिला शाहीन खातून ने कहा कि बैलेंस खत्म होते ही अचानक बिजली कट जाती है, जिससे छोटे व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं को नुकसान उठाना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- स्मार्ट प्रीपेड मीटर हटवाने और बिजली आपूर्ति में सुधार की मांग वहीं ग्रामीण और ब...