अलीगढ़, अप्रैल 3 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर बढ़ती शिकायतों के बीच दक्षिणांचल विद्युत वितरण खंड के मुख्य अभियंता ने गुरुवार को व्यापार मंडल के नेताओं को वार्ता के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान व्यापार मंडल ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महानगर अध्यक्ष सतीश माहेश्वरी ने स्मार्ट मीटर व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि जहां बड़े सरकारी विभाग बिजली बिल का भुगतान नहीं करते, वहां प्रीपेड मीटर लागू नहीं किए जा रहे। जबकि आम उपभोक्ता परेशान हो रहा है। उन्होंने मीटर की सटीकता पर भी संदेह जताते हुए नए मीटर के साथ पुराने मीटर को चेक मीटर के रूप में लगाने की मांग की। व्यापारियों ने बताया कि अधिक लोड होने पर अचानक बैलेंस नेगेटिव हो जाता है और कनेक्शन...