वाराणसी, अप्रैल 16 -- वाराणसी। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को स्मार्ट प्रीपेड मीटर के खिलाफ जुलूस निकाला। उन्होंने सिगरा स्थित सर्किल कार्यालय पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि भाजपा के शासनकाल में बिजली विभाग उपभोक्ताओं का मानसिक और आर्थिक शोषण कर रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगरीय विद्युत वितरण मंडल प्रथम के अधीक्षण अभियंता दिलीप कुमार को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल ने कहा कि बिजली विभाग उपभोक्ताओं पर स्मार्ट प्रीपेड मीटर थोप रहा है। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड मीटर के नाम पर सुनियोजित ढंग से उपभोक्ताओं का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- लखनऊ में प्रीपेड मीटर के विरोध में उपकेंद्रों से लेकर सड़क तक बवाल कहा कि भाजपा सरकार जनविरोधी और अस...