अलीगढ़, अप्रैल 25 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट एसोसिएशन ने शुक्रवार को स्मार्ट मीटर व्यवस्था को लेकर कड़ा विरोध जताया। पला रोड अम्बेडकर मूर्ति पर एकत्रित उद्यमियों व उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर की होली जलाई। पावर कारपोरेशन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अध्यक्ष यतेंद्र कुमार वाई के ने कहा कि उपभोक्ताओं की सहमति के बिना स्मार्ट मीटर को प्रीपेड किया जा रहा है, जो पूरी तरह अनुचित है। प्रीपेड मीटर का बैलेंस पॉजिटिव होने के बावजूद भी बिजली आपूर्ति काट दी गई है, जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रीपेड मीटर का सर्वर सही तरीके से काम नहीं कर रहा है। यह भी पढ़ें- व्यापारियों ने रखी स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग मोबाइल एप के माध्यम से भुगतान करने के बाद भी बैलेंस अपडेट नहीं हो रहा है। व्य...