नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- टेक्नोलॉजी जीवन को आसान बनाती है, लेकिन कई बार यही परेशानी का कारण भी बन जाती है। कुछ ऐसा ही हुआ है दक्षिण कोरिया में। यहां पर सैमसंग के स्मार्ट रेफ्रिजरेटर एक सिस्टम अपडेट के बाद अचानक काम करना बंद कर दिए। सबसे ज्यादा असर उन यूजर्स पर पड़ा जिनके पास कंपनी के बेस्पोक एआई चार दरवाजे वाले फ्रिज हैं, खासकर 2024 के बाद बने नए मॉडल। अपडेट आते ही कई फ्रिज की बिजली चली गई और स्क्रीन भी बंद हो गई। घरों में रखा खाना खराब होने का खतरा पैदा हो गया। कोरियाई मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, यह समस्या सैमसंग स्मार्टथिंग्स ऐप से आए फर्मवेयर अपडेट के बाद शुरू हुई। ग्राहकों को ऐप पर नोटिफिकेशन मिला कि फ्रिज का सिस्टम अपडेट उपलब्ध है। कई लोगों ने तुरंत अपडेट चला दिया। इसके कुछ देर बाद फ्रिज की पावर कट गई और मशीन पूरी तरह बंद हो गई। अंद...