लखनऊ, मार्च 7 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी में 16 हजार से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्मार्ट टीवी लगाए गए हैं। यहां बच्चों को ऑडियो-वीडियो के माध्यम से रोचक ढंग से पढ़ाई कराई जा रही है। बच्चों को कहानियों, पहेलियों, कार्टून व एनिमेशन के माध्यम से डिजिटल सामग्री दिखाई जा रही है। इसके माध्यम से वह अक्षर ज्ञान, रंगों की पहचान व गिनती सिखाई जा रही है।आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को डिजिटल माध्यम से शिक्षा देने का असर बच्चों की उपस्थिति पर पड़ रहा है। बच्चों के मानसिक व बौद्धिक विकास के लिए सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र कारगर साबित हो रहे हैं। बच्चों को रोचक ढंग से पढ़ाई कराने पर जोर दिया जा रहा है। प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र के लिए स्मार्ट टीवी खरीदने को 25-25 हजार रुपये खर्च किए गए हैं। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग बच्चों की पढ़ाई में नींव मजबूत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.