कानपुर, मई 8 -- कानपुर, राममहेश मिश्र रेलवे कॉलोनी, इलेक्ट्रिक लोको शेड, ट्रैक्शन मोटर शेड जैसे कई अनुभागों में खर्च होने वाली बिजली का आकलन अब लाइव होगा। इससे यह पता चलेगा कि इन अनुभागों में कितने समय बिजली अधिक खर्च होती है और किस समय कम। इससे बिजली चोरी भी थमेगी। भविष्य में रेलवे बिजली उत्पादन में भी आत्मनिर्भर होगा। यह संभव होगा इलेक्ट्रिक लोको शेड में लग रहे स्मार्ट ग्रिड मॉनीटरिंग सिस्टम के तहत।

स्मार्ट ग्रिड मॉनीटरिंग सिस्टम इलेक्ट्रिक लोको शेड के मंडल विद्युत अभियंता आलोक मिश्र ने बताया कि यह सिस्टम केस्को में लगे स्मार्ट मीटर की तरह काम करेगा। बशर्ते स्मार्ट ग्रिड मानीटरिंग सिस्टम आधुनिक तकनीक या फिर उससे अधिक विकसित संयंत्रों से लैस है। घरों में लगने वाले मीटर से सिर्फ महीने या एक दिन का आकलन होता है। स्मार्ट ग्रिड मानीटरिंग सि...