गोपालगंज, फरवरी 18 -- थावे। एक संवाददाता स्थानीय प्रखंड के वृंदावन स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्मार्ट क्लास की शुरुआत के बाद शिक्षा व्यवस्था में उल्लेखनीय बदलाव देखने को मिल रहा है। डिजिटल माध्यम से हो रही पढ़ाई ने विद्यार्थियों में नई ऊर्जा का संचार किया है। सीखने की प्रक्रिया को अधिक रोचक, सरल और प्रभावी बना दिया है। विद्यालय में स्थापित स्मार्ट क्लास में आधुनिक डिजिटल बोर्ड, प्रोजेक्टर, वीडियो सामग्री और प्रेजेंटेशन के माध्यम से पढ़ाई कराई जा रही है। शिक्षक-शिक्षिकाएं पाठ्य विषयों को चित्र, एनीमेशन और उदाहरणों की सहायता से समझा रहे हैं। इससे विषयों की जटिल अवधारणाएं भी सहज रूप से विद्यार्थियों की समझ में आ रही हैं। पूर्व में जहां छात्र-छात्राओं को गणित, विज्ञान और अंग्रेजी जैसे विषय कठिन प्रतीत होते थे, वहीं अब वही विषय उन्हें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.