उन्नाव, मार्च 11 -- उन्नाव, संवाददाता। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में समग्र शिक्षा अभियान व पीएम श्री योजना के तहत विद्यालयों में स्थापित स्मार्ट क्लासेस व आईसीटी लैब के प्रभावी प्रयोग विषय पर आधारित दो दिवसीय कार्यशाला का समापन हुआ। कार्यशाला में खंड शिक्षा अधिकारी, एआरपी व डाइट प्रवक्ताओं ने हिस्सा लिया। इससे पहले शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। कार्यशाला में विद्यालयों में स्थापित डिजिटल बोर्ड, स्मार्ट क्लासेस व आईसीटी लैब के प्रभावी उपयोग पर चर्चा की गई। प्रवक्ता डॉ. ब्रजेश यादव व दिनेश कुमार के नेतृत्व में प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। डाइट प्राचार्य अमिता सिंह ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। मंगलवार को डिजिटल बोर्ड से संबंधित वेंडर्स ने प्रतिभागियों को डिजिटल बोर्ड की बारीकियों, उसके हार्डवेयर, संरचना व उससे जुड़े ...