मोतिहारी, अप्रैल 12 -- राजेश कुमार, सिकरहना। ढाका प्रखंड अंतर्गत कई उच्च माध्यमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास व आईसीटी लैब के कंप्यूटर खराब पड़े हैं, इसका लाभ बच्चों को नहीं मिल पाता है। हालांकि जिन स्कूलों में कंप्यूटर ठीक है उसमें नियमित रूप से स्मार्ट क्लास का संचालन होता है। स्मार्ट क्लास में बच्चों को टीवी स्क्रीन के माध्यम से ऑनलाइन क्लास कराया जाता है, ताकि बच्चों को उन विषयों के बारे में अच्छी जानकारी मिल सके। उच्च माध्यमिक विद्यालय ढाका के एचएम रीता कुमारी ने बताया कि उनके यहां नियमित रूप से स्मार्ट क्लास का संचालन होता है। आईसीटी लैब में जो 30 कंप्यूटर मिला है उसमें दो खराब हैं। वहीं उत्क्रमित उच्च माध्यमिक गांधी विद्यालय बड़हरवा लखनसेन के एचएम कमलेश कुमार ने बताया कि उनके स्कूल में स्मार्ट क्लास में लगे टीवी का रिमोट खराब हो ग...