औरंगाबाद, मार्च 17 -- अंबा स्थित प्लस टू गर्ल्स हाई स्कूल में मुस्कान एनजीओ द्वारा करीब 6-7 माह पूर्व स्थापित की गई स्मार्ट क्लास योजना को मंगलवार को हटा लिया गया। इस योजना के तहत विद्यालय में दो स्मार्ट क्लास विकसित किए गए थे और उनमें पढ़ाई के लिए आवश्यक सभी आधुनिक तकनीकी संसाधन उपलब्ध कराए गए थे, ताकि छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके। एनजीओ से जुड़े कर्मी उज्ज्वल ने बताया कि संस्था द्वारा समय-समय पर निरीक्षण किया गया, जिसमें पाया गया कि योजना अपने निर्धारित उद्देश्य की पूर्ति नहीं कर पा रही है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन के व्यवहार को भी असंतोषजनक बताया। ऐसी स्थिति को देखते हुए एनजीओ ने यह निर्णय लिया कि योजना को यहां से हटाकर अन्य विद्यालयों में स्थानांतरित किया जाए, जहां इसका बेहतर उपयोग सुनिश्चित हो सके। मंगलवार को संस्था के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.