औरैया, सितम्बर 2 -- सरकारी स्कूल में बच्चे अब किताबों की पढ़ाई तक सीमित नहीं हैं। पीएम श्री विद्यालय कंचौसी में स्मार्ट क्लास और डिजिटल लाइब्रेरी के जरिए पढ़ाई के साथ छात्र-छात्राएं ताइक्वांडो, कुश्ती, टेबल टेनिस और तीरंदाजी में भी अपना हुनर निखार रहे हैं। गतिविधि आधारित पढ़ाई के लिए विद्यालय में प्रयोगशाला की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। विद्यालय में बच्चों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से विषयों को आसानी से समझाने के लिए स्मार्ट क्लास संचालित की जा रही हैं। डिजिटल लाइब्रेरी से बच्चों को पाठ्यक्रम के अलावा अन्य शैक्षिक सामग्री उपलब्ध हो रही है। गतिविधियों के जरिए पढ़ाई को समझाने के लिए लर्निंग बाई डूइंग प्रयोगशाला बनाई गई है। यह भी पढ़ें- बच्चों को दी जा रही एआई की जानकारी यहां बच्चे प्रयोग और गतिविधियों के माध्यम से विषयों की बारीकियां समझ रहे ...