पटना, अगस्त 12 -- राज्य के उन स्कूलों में जहां स्मार्ट क्लासरूम लगाए गए हैं, वहां अब कक्षाओं में पढ़ाई के दौरान इंटरनेट की सुविधा का होना अनिवार्य कर दिया गया है। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक (एसपीडी) धर्मेन्द्र कुमार ने सभी जिलों के शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देश दिया है कि जिन भी प्रारंभिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास मौजूद हैं, वहां के प्रधानाध्यापक बिना देरी के इंटरनेट की व्यवस्था करें। निदेशक ने साफ शब्दों में कहा है कि स्मार्ट क्लास की स्थापना केवल दिखावे के लिए नहीं की गई है, बल्कि इसका उद्देश्य बच्चों को बेहतर और रोचक शिक्षा देना है और इसके लिए इंटरनेट बेहद जरूरी है। पहले बच्चों को स्मार्ट क्लास में पेन ड्राइव के जरिए वीडियो दिखाए जाते थे。 यह भी पढ़ें- Vikasnagar News...