भभुआ, फरवरी 18 -- प्लस टू हाई स्कूल सोनहन के छात्रों में आया सकारात्मक शैक्षणिक बदलाव डिजिटल शिक्षा, आपदा प्रबंधन और जागरूकता कार्यक्रमों से समग्र विकास (पटना का टास्क) भभुआ, नगर संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा की पहल जहां नई संभावनाओं के द्वार खोल रही है, वहीं प्लस टू हाई स्कूल सोनहन इसका जीवंत उदाहरण बनकर उभरा है। यहां के छात्र स्मार्ट क्लास के माध्यम से पढ़ाई कर खुद को पहले से अधिक आत्मविश्वासी और सक्षम महसूस कर रहे हैं। इससे उनमें पढ़ाई के प्रति ललक बढ़ी है। आधुनिक तकनीक से लैस कक्षाओं ने बच्चों के सीखने के तरीके को पूरी तरह बदल दिया है। विद्यालय के छात्र-छात्राओं राधा कुमारी, काजल कुमारी, सीमा कुमारी, कमल कुमार, चतुर्भुज पटेल और दीपक पटेल सहित कई विद्यार्थियों का कहना है कि स्मार्ट क्लास में पढ़ाई करने से कठिन ...