लातेहार, फरवरी 17 -- लातेहार,संवाददाता। जिले के 125 सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लास संचालित है। जहां टीवी आधारित डिजिटल शिक्षण की व्यवस्था है। लेकिन स्मार्ट क्लास की स्थिति कई जगहों पर काम नहीं कर रहा है। कागजों में आधुनिक शिक्षा की चमक दिखाई देती है, लेकिन ज़मीनी हकीकत यह है कि कई स्कूलों में डिजिटल बोर्ड वर्षों से बंद पड़े हैं। कहीं बिजली नहीं, कहीं नेटवर्क नहीं, तो कहीं तकनीकी खराबी के कारण स्मार्ट क्लास महज दिखावा बनकर रह गई है। जिले के मनिका ,हेरहंज, बालूमाथ समेत प्रखंड के कई स्कूलों में नेटवर्क सुविधा नहीं होने से डिजिटल सुविधा अधूरी है। कंपनी के द्वारा शिक्षकों को ट्रेनिंग तो मिली है किंतु पूर्ण कुशलता पर सवाल उठे हैं। कई स्कूलों में बैटरी, स्पीकर, प्रोजेक्टर, टीवी, यूपीएस, सीपीयू तक खराब पड़ी है। बच्चों को डिजिटल शिक्षा का लाभ मि...