रांची, सितम्बर 12 -- रांची, विशेष संवाददाता। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) में शनिवार को स्मार्ट इंडिया हैकथॉन-2026 के आंतरिक चरण का आयोजन किया गया। इसमें विश्वविद्यालय की 16 तकनीकी टीमों ने हिस्सा लिया और विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए अपने नवाचार व तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन किया। कुलपति प्रो राजीव मनोहर ने प्रतिभागी टीमों के नवाचार और प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में कौशल विकास के साथ उन्हें समाज की वास्तविक समस्याओं के समाधान के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय में जल्द ही आइडिया लैब स्थापित करने की सहमति भी दी। कहा कि इससे विद्यार्थियों को अपने नवाचारी विचारों और परियोजनाओं पर काम करने के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। यह भी पढ़ें- स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में 60 टीमों न...