मुजफ्फरपुर, सितम्बर 22 -- मुजफ्फरपुर प्रमुख संवाददाता एमआईटी में स्मार्ट इंडिया हैकेथॉन के लिए छात्रों का चयन किया गया है। हैकेथॉन में शामिल होने के लिए एमआईटी में पिछले दिनों एक आंतरिक प्रतियोगिता करायी गयी थी। एमआईटी प्रशासन ने रिजल्ट को अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिया है। हैकेथॉन के लिए 45 टीम का चयन किया गया है। इसके अलावा पांच टीम को वेटिंग में रखा गया है। एमआईटी की टीम देश स्तर पर होने वाले हैकेथॉन प्रतियोगिता में शामिल होगी। 14 टीम के आइडिया को और भी बेहतर बनाने के लिए कहा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...