नई दिल्ली, जून 12 -- स्मार्टवॉच का ट्रेंड अब सिर्फ फैशन नहीं रहा बल्कि जरूरत भी बन चुका है और यूजर्स बिना फोन हाथ में उठाए भी अपनों से जुड़े रहना चाहते हैं। क्या आपको पता है कि स्मार्टवॉच में WhatsApp और Telegram जैसे लोकप्रिय मेसेजिंग ऐप्स भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं। यानी दोस्तों का मेसेज आपको सीधे वॉच की स्क्रीन पर मिलेगा और वहीं से आप रिप्लाई भी कर पाएंगे। ध्यान रहे, इसके लिए आपकी वॉच में WearOS होना जरूरी है। वॉट्सऐप ने पहले ही WearOS के लिए अपना ऐप लॉन्च किया था और बीते दिनों Telegram ने भी Google Pixel Watch और Samsung Galaxy Watch जैसे WearOS आधारित वियरेबल्स के लिए अपना ऐप पेश कर दिया है। सबसे पहले तय करें कि आपके पास मौजूद स्मार्टवॉच WearOS 3 या उसके बाद से सॉफ्टवेयर वर्जन पर काम करती है या नहीं। इसके बाद आपको नीचे दिए गए स्टेप्...