नई दिल्ली, जुलाई 19 -- आजकल स्मार्ट फोन के साथ स्मार्टवॉच भी आपको हर किसी के हाथ पर मिल जाएगी। स्मार्टवॉच अब कई नए फीचर्स के साथ आने लगी हैं, जिनकी वजह से लोग इन्हें पहनना पसंद भी करते हैं। स्मार्टवॉच में कोई सेल नहीं पड़ता है, बस इसे सही से चार्ज करें और कुछ दिनों तक आराम से यूज करें। लेकिन क्या आप स्मार्टवॉच को सही से चार्ज करते हैं, सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर जॉनी ने अपने इंस्टा पेज पर इसे चार्ज करने का सही तरीका बताया है। उनका कहना है कि ज्यादातर लोग इसे गलत तरीके से चार्ज करते हैं और यही कारण है कि उनकी घड़ी जल्दी खराब हो जाती है।क्या है चार्ज करने सही तरीका स्मार्टवॉच चार्ज करते समय ज्यादातर लोग उसे चार्जिंग केबल से जोड़कर सीधे मेज या फर्श पर रख देते हैं। अगर आपकी स्मार्टवॉच में पिन वाला चार्जर है, तो उसे चार्जिंग पिन के सहारे नीचे ...