नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- भारत तेजी से स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग का हब बनता जा रहा है। स्मार्टफोन ब्रांड्स लोकल मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा दे रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में बनने वाले हर चार स्मार्टफोन में से कम से कम एक फोन अब घरेलू कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर्स द्वारा बनाया जाता है। यह देश के इलेक्ट्रॉनिक्स इकोसिस्टम में एक महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत है। इस बढ़त की अगुवाई डिक्सन टेक्नोलॉजीज और भगवती प्रोडक्ट्स ने की है, जिसमें डिक्सन देश की सबसे बड़ी डिवाइस निर्माता के तौर पर उभरी है। 2025 में कुल प्रोडक्शन के मामले में इसने Samsung Electronics को भी पीछे छोड़ दिया। डिक्सन टेक्नोलॉजीज ने 19% हिस्सेदारी के साथ EMS (इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज) रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया, और अपने प्रोडक्शन में 89% की जबर्दस्त बढ़ोत...