अयोध्या, मार्च 29 -- अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि परिसर में प्रस्तावित हुतात्मा कारसेवकों की स्मृति में निर्माणाधीन स्तंभ के लिए ग्रेनाइट पत्थरों की कार्विंग का काम दिल्ली शहर के निकट गाजियाबाद में चल रहा है। उधर लार्सन एंड टुब्रो ने परिसर में नियत स्थान पर इस स्तंभ का स्टील स्ट्रक्चर खड़ा करना शुरू कर दिया है। लार्सन एंड टुब्रो के परियोजना निदेशक वीके मेहता ने बताया कि इस स्ट्रक्चर की लंबाई 16 मीटर होगी और यह गोल स्तंभ है इसलिए इसका व्यास चार फिट के करीब होगा। उन्होंने बताया कि इस स्तंभ के शीर्ष पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का लोगो स्थापित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त कोई अन्य चित्रकारी नहीं होगी। उन्होंने बताया कि इसका निर्माण पूरा होने में अभी तीन माह का समय लगेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.