लखनऊ, जुलाई 1 -- लखनऊ,संवाददाता। साइबर ठगों ने स्मारक सुरक्षा समिति की महिला सुरक्षाकर्मी से 74 हजार रुपये पार कर लिए। पीड़िता ने आलमबाग थाने में एफआईआर दर्ज कराई।आलमबाग के कैलाशपुरी निवासी उर्मिला देवी स्मारक सुरक्षा समिति में सुरक्षाकर्मी के पद पर हैं। पीड़िता ने बताया कि कुछ दिन पहले जस्ट डॉयल पर मौरंग गिट्टी के कारोबार करने वाले ठेकेदारों का नंबर सर्च कर रही थी। इस दौरान उन्हें एक नंबर मिला। संपर्क करने पर जालसाज ने अनूप कुमार यादव बनकर भाव तय किया। आर्डर बुक होने के बाद जालसाज ने एडवांस पेटीएम नंबर पर मांगा। पीड़ित ने फर्म के पेपर मांगे तो जालसाज ने जीएसटी सर्टिफिकेट भेज दिया। जुग्गौर चिनहट का पता देख पीड़िता ने बारह बार में 74,021 रुपये ट्रांसफर कर दिए। डिलीवरी न होने पर पीड़िता ने छानबीन की तो ठगी का पता चला। पीड़िता उर्मिला देवी न...