उरई, दिसम्बर 13 -- माधौगढ़। शहीद स्मारक हरौली में स्मारक, कमरा, बाउंड्री वॉल बनाने के लिए विधायक व ब्लाक प्रमुख ने भूमि पूजन किया। विधायक मूलचंद निरंजन, ब्लाक प्रमुख मोहित कुमार ने शुक्रवार को शहीद स्मारक भवन के पास भूमि पूजन किया। विधायक ने कहा 1914-19 तक चलने वाले प्रथम विश्व युद्ध में हरौली के 49 सैनिकों ने भाग लिया था। इसमें 7 जवान शहीद हो गए थे। बिट्रिश शासन ने हरौली पुल के शहीद स्मारक भवन में सात शहीदों के नाम के साथ लड़ाई में भाग लेने वालों के नाम दर्ज किए गए। शहीद भवन के लिए स्मारक भवन, कमरा, बाउंड्री वॉल और अन्य काम क्षेत्र पंचायत 11 लाख 58 हजार रुपये खर्च करेगा। शेष काम विधायक निधि से किए जाएंगे। ब्लाक प्रमुख मोहित कुमार ने कहा शहीद स्मारक के उत्थान के लिए पूर्व सूबेदार बृजवीर सिंह प्रयास किए। पूर्व जिला पंचायत सदस्य रवीन्द्र सि...