कोडरमा, जून 29 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। निखिल भारत बंग साहित्य सम्मेलन कोडरमा शाखा के तत्वावधान में देवी मंडप रोड स्थित मजूमदार निवास में शाखा के अध्यक्ष कल्याण मजूमदार के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता अरुप मित्रा और संचालन इंद्रजीत गुप्ता ने किया। उपस्थित सदस्यों ने उनके विचारों को याद कर उन्हें नमन किया। निखिल भारत बंग साहित्य सम्मेलन कोडरमा शाखा के वरिष्ठ सदस्य व वर्तमान में अध्यक्ष पद पर आसीन कल्याण मजूमदार भारतीय स्टेट बैंक के रिटायर्ड शाखा प्रबंधक थे। निखिल भारत के साथ-साथ लायंस क्लब कोडरमा ईकाई के संस्थापक सदस्य भी थे। सदस्यों ने उनके संगठन के प्रति निष्ठा, अटूट विश्वास और साहित्य और संस्कृति के प्रति रुझान को याद किया। सदस्यों ने उन्हें चलता फिरता एनसाइक्लोपीडिया कहकर भी संबोधित किया। सदस्यों में...