सहरसा, मई 11 -- सिमरी बख्तियारपुर, एक संवाददाता। बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के महारस गांव में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने इंजीनियर के घर सहित दो घरों में चोरी की बड़ी घटना को अंजाम देकर लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने इंजीनियर राजेश कुमार एवं उनकी शिक्षिका पत्नी पूजा कुमारी के घर से नकदी, जेवरात, लैपटॉप, मोबाइल और अन्य कीमती सामान समेत लगभग 12 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। सोमवार की सुबह घटना की जानकारी मिलने पर गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू करते हुए घटनास्थल को सील कर दिया। यह भी पढ़ें- इंजिनियर के घर लाखों के जेवरात सहित लाखों के सामान की चोरीपीड़ित गृहस्वामी का बयान पीड़ित गृहस्वामी राजेश कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि रविवार रात वे परिवार के सा...