हाजीपुर, दिसम्बर 29 -- जंदाहा । संवाद सूत्र जंदाहा प्रखंड के धधुआ स्थित ग्लोबस स्पिरिट कारखाना से निकलने वाले गंदा पानी एवं धूल कण से हो रही परेशानी को लेकर स्थानीय लोगों ने बैठक की और इस समस्या के समाधान की मांग को लेकर रणनीति बनाई। बैठक में इसको लेकर आंदोलन चलाने एवं सरकार एवं प्रशासन को स्थिति से अवगत कराने पर गहन विचार विमर्श किया गया। स्थानीय किसानों का आरोप है कि कारखाना से निकलने वाले गंदा पानी के कारण किसानों का उपजाऊ भूमि एवं खेत में लगी फसल को व्यापक नुकसान हो रहा है। वहीं दूसरी ओर कारखाना से निकलने वाले धूल कण के कारण महिलाओं को खाना बनाने में भी परेशानी हो रही है। स्थानीय किसानों का कहना है कि कारखाना खुलने से पहले प्रबंधन द्वारा स्थानीय लोगों के विकास को लेकर कई प्रकार की बात कही गई थी, लेकिन प्रबंधन द्वारा स्थानीय लोगों के व...