सहारनपुर, जनवरी 28 -- स्प्रिंग बैल्स स्कूल दिल्ली रोड में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह उत्साह और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह का आयोजन विद्यालय परिसर में किया गया, जिसमें कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर छात्रों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए आकर्षक एवं संगीतमय प्रस्तुतियां दीं। शुभारंभ प्रधानाचार्या अल्का कुमार, प्रबंधक राणा कर्ण सिंह, निदेशक डॉ. राहुल सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को यादगार बना दिया। नृत्य, संगीत और मंचीय प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी को भावविभोर कर दिया तथा विद्यार्थियों को उनके विद्यालयी जीवन की मधुर स्मृतियों से जोड़ दिया। विराज, निखिल, दीक्षिता, तनु, सोनम...