अल्मोड़ा, अप्रैल 9 -- मुकेश साक्टा, अल्मोड़ा। पुलिस का जगह-जगह जागरूकता अभियान जारी है। इसके तहत एसआई कोतवाली रमेश बोहरा ने नगर के स्प्रिंग डेल्स स्कूल में जागरूकता पाठशाला लगाई। इस दौरान बच्चों को महिला सुरक्षा, साइबर क्राइम से बचाव, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, महिला सुरक्षा, बाल अपराध आदि के बारे में बताया। इसके अलावा उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की विस्तार से जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...