संतकबीरनगर, मार्च 29 -- धनघटा, हिन्दुस्तान संवाद। धनघटा तहसील क्षेत्र के टेमा स्थित स्प्रिंगफील्ड अकेडमी स्कूल में छात्रों को रिजल्ट कार्ड वितरित किया गया। इस अवसर पर कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला सब इंस्पेक्टर अंजनी सरोज ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि मेहनत और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने बच्चों को निरंतर पढ़ाई के प्रति जागरूक रहने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। वहीं सब इंस्पेक्टर तूफानी यादव विद्यालय पहुंचे छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को जागरूक करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को सामाजिक जिम्मेदारियों और कानून के प्रति भी सजग रहना चाहिए। कार्यक्रम में प्रबंधक उमेश चंद्र मिश्रा, अभिषेक पा...