विकासनगर, फरवरी 19 -- विकासनगर विधान सभा क्षेत्र के ग्राम पपडियान, तोली भूड़, लांघा और पष्टा के लिए 1611.88 लाख की लागत से निर्मित स्प्रिंकलर आधारित सिंचाई लिफ्ट योजना का गुरुवार को विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह लिफ्ट योजना किसानों की खुशहाली और समृद्धि की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। प्राथमिक विद्यालय लांघा में आयोजित लोकार्पण समारोह में विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि योजना ईच ड्रॉप मोर क्रॉप अर्थात बूंद-बूंद का सदुपयोग करना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करने का संकल्प है। उत्तराखंड की अपनी तरह की यह पहली अभिनव स्प्रिंकलर आधारित लिफ्ट सिंचाई योजना उसी सोच का परिणाम है। कहा कि 1611.88 लाख की लागत से तैयार यह योजना क्षेत्र के किसानों के लिए वरदान सिद्ध होगी। इससे जल संरक्षण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.