वाराणसी, मई 23 -- वाराणसी। काशी व्यापार प्रतिनिधिमंडल से संबंद्ध 'न्याय-मंच के पदाधिकारियों का एक दल शुक्रवार को अध्यक्ष सोनालाल सेठ के नेतृत्व में मंडलायुक्त से मिला। उन्होंने गोदौलिया से मैदागिन तक 'स्प्रिंकलर फव्वारा' लगवाने के साथ ही रोपवे प्रोजेक्ट सहित विभिन्न मुद्दों से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि भीषण-गर्मी में पंचक्रोशी यात्रियों को लंबी दूरी तय करके गेट नंबर 4 की ओर अनावश्यक भेज दिया जाता है, जबकि घाट की ओर से कारिडोर के तीन जगहों पर द्वार बने हैं। गिरिजाघर से गोदौलिया और पीडीआर माल के पास से गिरिजाघरऔर गोदौलिया से चौक तक के मार्ग में ई-रिक्शा वाहनों के अतिक्रमण से मुक्ति दिलाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- ई रिक्शाओं के बढ़ते आतंक के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन इस दौरान महामंत्री महेशचन्द्र माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष मनोज सिं...