लखनऊ, मार्च 18 -- फोटो विजेता टीम ट्रॉफी के साथ राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक हॉकीप्रतियोगितालखनऊ संवाददाता। पद्मश्री मोहम्मद शाहिद स्टेडियम में खेले गए राज्य सब-जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता के बेहद उतार-चढ़ाव भरे फाइनल मुकाबले में स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ ने एक बार फिर खिताबी जीत दर्ज की। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 3-3 की बराबरी पर रहीं, जिसके बाद पेनाल्टी शूटआउट के जरिए हॉस्टल टीम ने स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ को 4-2 (कुल स्कोर 7-5) से पराजित कर ट्राफी अपने नाम की।खेल की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच जबरदस्त संघर्ष देखने को मिला। मैच के 12वें मिनट में शाहरुख अली ने शानदार फील्ड गोल कर स्पोर्ट्स हॉस्टल का खाता खोला। हालांकि, 24वें मिनट में अजय यादव ने गोल कर स्पोर्ट्स कॉलेज को बराबरी पर ला खड़ा किया। खेल के रोमांच को बढ़ाते हुए दो मिनट बाद ही कर...