हल्द्वानी, अगस्त 2 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के तहत रविवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम हल्द्वानी में जिला स्तरीय चयन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें आठ से 14 वर्ष आयु वर्ग के बालकों ने हिस्सा लिया।मुख्य अतिथि लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल गतिविधियों में बढ़चढ़कर भाग लेने की अपील की। प्रतियोगिता में आठ विकासखंडों, एक नगर निगम और पांच नगर पालिकाओं से चयनित 377 बालकों में से 344 ने दौड़, ब्रॉड जंप, शटल रन, रीच एंड बेंड, 30 मीटर फ्लाइंग रन, मेडिसिन बॉल थ्रो और बीएमआई टेस्ट दिया। जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. निर्मला पंत, शुभांगिनी साह, हरीश चन्द्र उपाध्याय, पूरन सिंह नयाल, त्रिलोक जीना, किशोर पाल, सुरेश पांडे, महेश फर्तयाल, महेश बिष्ट, माधुरी ज्याल, सतीश कुमार,...