चम्पावत, मार्च 29 -- लोहाघाट। खेल विभाग की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम छमनियां में संडे ऑन साइकिल जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। भारत सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट के तहत चलाए जा रहे इस महा जन आंदोलन में भारी संख्या में स्थानीय नागरिकों, युवाओं और बच्चों ने भाग लिया। रविवार को रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सचिन जोशी ने किया। खेलो इंडिया साईं सेंटर के कोच मोहन सिंह राणा ने बताया कि संडे ऑन साइकिल अभियान फिट इंडिया मूवमेंट का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसका मुख्य नारा है फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज यह पहल हर रविवार को लोगों को साइकिल चलाने, शारीरिक रूप से सक्रिय रहने, मोटापा कम करने और पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रेरित करती है।--

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...