देवरिया, अगस्त 10 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिला बैडमिंटन संघ के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को रविंद्र किशोर शाही स्पोर्टस स्टेडियम में हुई। इसमें 16 अगस्त से योनेक्स सनराईज एनडी उत्तर-प्रदेश राज्य सब जूनियर मेजर बैडमिंटन टूर्नामेंट के आयोजन पर चर्चा हुई। जिला सचिव अजय सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जनपदों के लगभग 200 खिलाड़ियों के प्रतिभाग करने की उम्मीद है।ऐसे खिलाड़ी जिनकी जन्म तिथि एक जनवरी 2014 या उसके बाद की है, वो प्रतिभाग कर सकते हैं। इस दौरान गोपाल कृष्ण सिंह, संजय अयेय, सुभाष जायसवाल, रविकांत तिवारी, अवनीत यादव, ओमप्रकाश गुप्त, प्रदीप भाटिया व सुभाषचन्द्र जायसवाल उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...