उन्नाव, अप्रैल 6 -- उन्नाव, संवाददाता। लखनऊ बाईपास स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में अप्रैल माह से नए सत्र की शुरुआत हो चुकी है। विभिन्न खेलों में प्रशिक्षण के लिए पांच अप्रैल से खिलाड़ियों का पंजीकरण शुरू हो चुका है। पंजीकरण के लिए खिलाड़ी किसी भी कार्य दिवस में स्टेडियम में संपर्क कर सकते हैं। खेल प्रशिक्षण का नया सत्र शुरू होते ही स्पोर्ट्स स्टेडियम में ताइक्वांडो, जूड़ो, फुटबॉल, वॉलीबॉल, क्रिकेट, कबड्डी, बैडमिंटन, एथलेटिक्स व जिम में प्रशिक्षण के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। क्रीड़ा अधिकारी मुकेश सब्बरवाल ने बताया पांच अप्रैल से पंजीकरण के साथ ही खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शुरू हो चुका है। बताया कि पंजीकरण कराने के लिए खिलाड़ी किसी भी कार्य दिवस में 11 बजे सुबह से शाम चार बजे तक स्टेडियम में संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए दो पासपोर्ट साइज फोटो, जन्म प्र...