मेरठ, मई 4 -- दिल्ली रोड मोहकमपुर स्थित स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स पीपीडीसी सेंटर में सोमवार को स्पोर्ट्स कलस्टर को लेकर विशेष बैठक हुई। इसमें मेरठ के खेल उद्यमियों एवं भारत सरकार, प्रदेश सरकार के उद्योग विभाग के अफसरों ने स्पोर्ट्स कलस्टर को लेकर चर्चा की। इस दौरान फुटबॉल (स्टिचिंग फुटबॉल) के सीएफसी (कॉमन फैसिलिटी सेंटर) को लेकर जोर दिया। कहा कि मेरठ में फुटबॉल का काम कम है, लेकिन इसका स्कोप अत्याधिक है। डीसी (एमएसएमई) के दिशा निर्देशों के अंतर्गत आयोजित बैठक में भारत सरकार की योजनाओं के साथ सीएफसी सेंटर में उपलब्ध होने वाली सुविधाओं की उद्यमियों को जानकारी दी। बताया कि 20 सदस्यों को एसपीवी बनानी होगी। यह भी पढ़ें- स्टेडियम में प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त की जाएं लाइटें बैठक में अतिरिक्त आयुक्त उद्योग मेरठ उमेश कुमार सिंह ने सामान्य सुविधा केंद...