नोएडा, जनवरी 6 -- नोएडा में स्पोर्ट्स सिटी के सेक्टर-150 स्थित बड़े भूखंड पर करीब 20 हजार फ्लैट बनने की आस जगी है। बिल्डर ने इस भूखंड का संशोधित लेआउट प्लान सोमवार को नोएडा प्राधिकरण को सौंप दिया। अब नोएडा प्राधिकरण इस प्लान का परीक्षण करेगा। इसके बाद आगे की प्रक्रिया होगी। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि यह लेआउट प्लान सेक्टर-150 के भूखंड संख्या-2 को लेकर दिया गया है। प्लान का परीक्षण किया जाएगा। शर्तों के तहत अगर खेल सुविधाएं विकसित करने समेत अन्य चीजें पूरी होंगी, तभी इसे मंजूरी दी जाएगी। उम्मीद है कि अगले 10-15 दिन में इस प्लान का परीक्षण कर इस प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- नोएडा के कई गांवों में ऐक्शन, अवैध कब्जा करने वालों पर पुलिस ने दर्ज किए केस नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि यह भूखंड प्राधिकर...