नोएडा, मई 19 -- दनकौर। दनकौर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, सोमवार रात स्पोर्ट्स सिटी के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने पीछा कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान बल्लूखेड़ा गांव निवासी आजाद के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पहले से भी आपराधिक केस दर्ज हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...